02 फ़रवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

img

मेष: पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक कार्य में किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

Related News