02 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें

img

मेष: ग्रहण के प्रभाव से अधीनस्थ भाई, पड़ोसी आदि के कारण तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: आपकी राशि से दूसरे भाव में ग्रहण है, जिस कारण से कुटुंब से मानसिक तनाव मिल सकता है। धन हानि, चल या अचल संपत्ति में विवाद, व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मिथुन: आपकी राशि पर सूर्य ग्रहण है, जिस कारण से रक्तचाप के रोगियों को विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

कर्क: आपकी राशि से बारहवें ग्रहण है। धन व्यय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। वाणी पर भी संयम रखें। नुकसान हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आपकी राशि से ग्यारहवें युति है, जिससे ग्रहण का प्रभाव लाभदायी होगा। आर्थिक मामलों में भी सुखद होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: ग्रहण का प्रभाव पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सहायक होगा। राजनीतिक व्यक्तियों से तनाव मिल सकता है। पद और प्रतिष्ठा की वृद्धि में सहायक होगा।

तुला: आपकी राशि से नौवें राशि पर ग्रहण है। इससे बहुप्रतीक्षित कार्य में सफलता प्राप्त होगा। व्यर्थ के तनाव को समाप्त करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आपकी राशि से आठवें ग्रहण है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रिश्वत न दें, न लें। शारीरिक या आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु: सप्तम् भाव में आपकी राशि से ग्रहण होगा। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वर की आराधना करें।

मकर: ग्रहण रोग और शत्रुओं में वृद्धि कराएगा, जिससे मानसिक कष्ट मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: आपकी राशि से चौथे ग्रहण होगा। निजी सुख में तनाव मिल सकता है, लेकिन किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Related News