04 फ़रवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, सम्मान का लाभ मिलेगा

img

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में अधिक परिश्रम करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।


वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। याज्ञा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मन अशांत रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ: पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है।

Related News