06 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

img

मेष: कर्मक्षेत्र मे व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। रोग और विरोधी तनाव का कारण होंगे। वाणी पर संयम रखें।

वृष: घर की महिला मुखिया या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। विनम्रता से काम लें।

मिथुन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क: व्यावसायिक मामलों को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी। व्यर्थ का तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार से मन अशांत हो सकता है।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: कुछ पारिवारिक, कुछ आर्थिक मामलों में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष के कारण परेशानी रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सचेत रहें।

मकर: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से उत्साह में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले मे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News