07 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा

img

मेष: वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक तनाव का कारण हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। पारिवारिक मामलों को लेकर सचेत रहें।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ व्यावसायिक कुछ आर्थिक व्यवधान भी रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन राशि में चल रहा राहु तनाव भी देगा। व्यर्थ की समस्याएं भी पैदा करेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक या आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

सिंह: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग मिलेगा।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद रहेगा। कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: गृह कार्य में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News