08 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

img

मेष: चल या अचल संपत्ति के मामले में सावधानी बरतें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संबंधों में प्रगाणता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। लंबी यात्रा करने से बचें।

सिंह: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: दांपत्य जीवन में तनाव आपके अहंकार के कारण आ सकता है, नियंत्रण रखना हितकर होगा। व्यावसायिक योजना में जोखिम न उठाएं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रगति होगी।

धनु: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

मीन: धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News