भारतीयों के सिर चढ़कर बोल रहा Indian TikTok का जादू, 1.5 करोड़ यूजर्स ने किया इस एप को डाउनलोड

img

नई दिल्ली॥ TikTok हिंदुस्तान में बैन किए जाने के बाद उसके जैसे फीचर्स ऑफर करने वाले भारतीय ऐप्स तेजी से पॉप्युलर हो रहे हैं। चाइनीज ऐप के बैन होने के बाद भारतीय ऐप चिंगारी ऐप (Indian TikTok) तेजी से लोगों के स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है।

tiktok

कम्पनी के अनुसार, Indian TikTok ऐप को 1.5 करोड़ लोगों ने इंस्टाल किया है। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप (Indian TikTok)  के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे। कम्पनी के को-फाउंडर विश्वात्मा नायक का कहना है कि ये Indian TikTok ऐप 100 फीसदी भारतीय है इसे खासतौर पर हिंदुस्तानियों के लिए बनाया गया है।

इंडिया में TikTok बैन के बाद से ही ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल रहे हैं। कम्पनी का उद्देश्य इस महीने 10 करोड़ यूजर तक पहुंचने की है। चिंगारी ऐप (Indian TikTok)  का इंटरफेस टिक टॉक जैसा ही है मगर अभी इसमें कुछ सुधार की आवश्यता है।

Related News