10 जनवरी 2019 राशिफल: इन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें

img

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।


वृष: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि का योग है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।

धनु: पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: विरोधी सक्रिय रहेगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

Related News