समुद्र किनारे दिखा 10 फीट लंबा विचित्र प्राणी, फुटबॉल जितनी बड़ी आंखें देख उड़े लोगों के होश

img

समुद्र में आज भी कई ऐसे जीव हैं जो काफी विचित्र हैं और इन्हें देखकर भी इंसान को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। ये अनोखे जीव हवा में हो सकते हैं, जमीन पर चलने वाले हो सकते हैं या फिर पानी के अंदर भी रहने वाले हो सकते हैं। इन दिनों ऐसे ही एक विचित्र जीव की खूब चर्चा हो रही है जो जापान के एक बीच पर पड़ा मिला है। ये पानी में रहने वाला दुर्लभ जीव है जो हाल ही में समुद्र के किनारे दिखा।

squid

इस जीव को देखकर बीच पर टहलने वाले लोग दंग रह गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते बुधवार को जापान के फुकुई में ऊगू बीच पर एक हैरान करने वाला नजारा लोगों को देखने को मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ लोग बीच पर टहलने निकले थे तभी उन्हें एक विशाल स्क्विड जीव दिखाई पड़ा जो शायद पानी से बहकर बीच पर आ गया था। बताया जाता है कि लोगों ने जब इस जीव को देखा तो ये जिन्दा था। इस स्क्विड की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है।

जापान के एक अखबार के मुताबिक़ विशाल स्क्विड जिंदा मिला था। अधिकारियों का कहना है कि ये बेहद दुर्लभ पल होता है जब विशाल स्क्विड बहकर समुद्र के किनारे पहुंच जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस विचित्र जीव को सकाई शहर के एकिजेन मात्सुशिमा एक्वेरियम में रखा जाएगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लोगों ने दुर्लभ स्क्विड को समुद्र से बहकर बीच पर देखा हो।

इससे पहले साल 2020 में भी साउथ अफ्रीका में ऐसे ही स्क्विड को देखा गया था। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस स्क्विड का वजन हाथी के बच्चे के बराबर है और इसकी लंबाई एक इंसान की लबाई से भी अधिक होती है। फिलहाल स्क्विड को फ्रीजर में रखा गया है।

Related News