महात्मा गांधी जी की 10 प्रमुख बातें, जिनका अनुकरण कर मनुष्य कोई भी मंजिल पा सकता है….

img

नई दिल्ली 30 सितम्बर यूपी किरण। यद्यपि गाँधी जी का पूरा जीवन ही समाज के लिए अनुकरणीय है, लेकिन उनकी 10 प्रमुख बातें, जो सुनने में तो बहुत ही साधारण लगती हैं, लेकिन अगर इन पर अमल किया जाए, तो मनुष्य कोई भी मंजिल पा सकता है, निम्न हैं-

  1. जो हम सोचते हैं हम वही बन जाते हैं।

2. कभी हार ना मानो और लगातार प्रयास करते रहो।

3. आपके कर्म आपकी प्राथमिकता को दर्शाते हैं।

4. लक्ष्य का रास्ता भी लक्ष्य जैसा सुंदर होता है।

5. ईमानदारी से “ना” कहना बेइमानी से “हाँ” कहने से कहीं बेहतर है।

6. शांति आपको अपने अंदर से ही मिलती है।

7. सदभावना से किया गया काम आपको ख़ुशी देगा।

8. माफ़ करना मज़बूत लोगों की निशानी है।

9. मानसिक शक्ति शारीरिक शक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

10. अगर आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो अपने आपको बदलें।

 

Related News