बिहार में मातमः खौफनाक हादसे में गई 11 की जान, मंजर था रौंगटे खड़े कर देने वाला

img

पटना॥ बिहार राज्य में कटिहार जिले के कुरसेला थना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -31 पर स्थित कोसी पुल पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आज प्रातःकाल 6 बजे ठोकर मार दी। इसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।

Road accident

पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे हुआ। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य और संबंधी थे और कटिहार के फुलवरिया चौक पर लड़की के लिए लड़के का छेका करने के लिए आए थे।

लौटने के क्रम में कुर्सेला कोसी पुल पर अत्यधिक गति होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और खड़े ट्रक से जा भिड़ा।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। दोनों वाहन को जब्‍त कर‍ लिया है। ट्रक चालक और खलासी फरार हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दी। सूचना पाकर स्‍वजन वहां पहुंच चुके हैं।

दुर्घटना में जान गवांने वालों में शिवजी महतो 45 वर्ष, नंदलाल महतो 25 वर्ष, राजकुमार 30 वर्ष, अजय महतो 45 वर्ष ,रामस्वरूप साह 45 वर्ष, संतोष कुमार 42 वर्ष चालक के रूप में हुई। घायल कैलाश महतो 40 वर्ष, अर्जुन महतो 50 वर्ष तथा सुनील महतो 35 वर्ष को गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार को भी एनएच-31 पर समेली के समीप ट्रक व आटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में बीते 24 घंटे में दो हादसे हुए हैं। जिसमें कुल 11 लोगों की मौत हुई है।

 

Related News