11 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

img

मेष: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास फलीभूत होगा। शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक तनाव आ सकता है। परिवार का साहयोग मिलेगा।

वृष: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: पिता या धर्म गुरु से आशातीत सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कलह से बचें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, खासतौर से वाहन चलाने में।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। इससे बचने के लिए संयम बरतें।

कुंभ: शिक्षा के क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन: मैत्री संबंध मधुर होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

Related News