भारत में 24 घंटे में आए 11,499 कोरोना मामले, 255 लोगों की हुई मौत

img

दिल्ली, 26 फरवरी: भारत में एक दिन में 11,499 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,29,05,844 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,21,881 हो गई।

corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़े के अनुसार  255 दैनिक मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,13,481 हो गई, जो कि सुबह 8 बजे अपडेट किया गया डेटा है।

इसके साथ, देश ने लगातार 20वें दिन अपने दैनिक COVID-19 मामलों को एक लाख से कम दर्ज किया। वहीँ बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.28 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID​​​​-19 की रिकवरी दर में और सुधार हुआ है।

24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसों की संख्मेंया  12,354 मामलों में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 1.01 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.36 प्रतिशत थी। वहीँ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,70,482 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related News