इस देश पर हुआ बड़ा खतरनाक हवाई हमला, 12 लोगों के उड़े चीथड़े, दहशत में नागिरक

img

काबुल॥ बहारक जिले के ताखर में बुधवार को हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक स्थानीय मदरसे को भी निशाना बनाया गया है।

air strike

फिलहाल सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह कार्रवाई अफगान सरकार द्वारा की गई है या विदेशी ताकतों द्वारा।

अधिकारियों के अनुसार एक दिन पहले ताखर के उप पुलिस प्रमुख राज़ मोहम्मद दूरंदीश और 50 अन्य सुरक्षा बल के सदस्य तालिबान के साथ झड़प में मारे गए थे।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार तालिबान ने बहारक के मस्जिद-ए-सफीद गांव में सुरक्षाबलों पर हमला किया। तालिबान को भी इस हमले में भारी नुकसान उठाना पड़ा है परन्तु उसकी पुख्ता जानकारी अभी मिल नहीं पाई है। इस घटना में बचे हुए एक एक सुरक्षा बल के जवान ने कहा कि यह संघर्ष घंटों चला। हमने मदद मांगी लेकिन मदद मिल नहीं पाई।

Related News