अभी- अभी- अमेरिका में हुआ बड़ा खौफनाक हादसा, 99 लोगों की हुई॰॰॰

img

फ्लोरिडा ॥ अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 12 मंजिला आवसीय इमारत के ढहने से भारी तादाद में लोगों की जान मुसीबत में हैं। खबर के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 99 लोग लापता है। इस दुर्घटना में 45 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाव दल घंटों से इमारत में फंसे लोगों की निकालने की कोशिश में जुटा है।

Building collapse America

दक्षिणी फ्लोरिडा में समुद्र के सामने स्थित 12 मंजिला आवासीय भवन ढह गया है। मियामी-डैड काउंटी कमिश्नर सैली हैमयेन ने बताया कि इमारत में रहने वाले 99 लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। इन लोगों के बचे होने की संभावना भी कम बतायी जा रही है। अग्निशमन अफसर के मुताबिक इस मलबे से 45 लोगों को बचा लिया गया है।

मियामी शहर से बिस्कायन खाड़ी के पार बैरियर द्वीप पर समुद्र के किनारे स्थित एन्क्लेव में पांच हजार, 700 लोग रहते हैं। बचाए गए 45 लोगों में से दो को मलबे से निकाला गया।

स्थानीय अधिकारियों से बातचीत के बाद फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसैंटिस ने कहा कि मलबे में और लोग मिल सकते हैं। हम और लोगों के जिंदा निकलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन हमें कुछ बुरी खबरें मिल रही हैं।

सन्1981 में निर्मित चैंपियन टावर्स साउथ में करीब 80 लोग रह रहे थे। दुर्टना के वक्त कितने लोग मौजूद थे, इसका पता नहीं चला है। खबर के मुताबिक छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसी कारण दुर्घटना हुआ है।

Related News