नीतीश सरकार के कारण 14.5 लाख लोगों को नहीं मिल रहा राशन!

img

पटना॥ लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 24 अप्रैल को नीतिश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि नीतीश सरकार की वजह से राज्य के 14.5 लाख लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में शामिल लोजपा के अध्यक्ष चिराग ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है। जिसमें बड़ी संख्या लगभग 14.5 लाख बिहार प्रदेश के लाभार्थियों की है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की लगातार कोशिशों के बाद भी नीतीश सरकार ने अभी तक लिस्ट नहीं भेजी है। इस कारण लगभग 14.5 लाख बिहारवासियों को राशन मुहैया करने में परेशानी बनी हुई है।

सांसद चिराग ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि जिनका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है, वह बहुत परेशानी में है। बिहार में करीबन 14.5 लाख लोगों को इससे जोड़ा जाना है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक लाभार्थियों की लिस्ट केंद्र को नहीं दी है जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मुझे विश्वास है जल्द नीतीश कुमार जी इसपर कदम उठाएंगे।

पढि़ए-बैंक कर्मियों पर मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Related News