अभीः अभीः महामारी के चलते लगा 14 दिनों का लॉकडाउन, सरकार ने 5 तारीख से…

img

नई दिल्ली ।। कोविड-19 महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए ओडिशा में वहां की सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन (तालाबंदी) की घोषणा की है। प्रदेशों में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।

lockdown

राज्य के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। निर्देशों में बताया गया कि पांच मई (बुधवार) 2021 की प्रातःकाल पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सवेरे 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में महत्वपूर्ण चीजे खरीदने की अनुमति दी जाएगी। सप्ताहांत के दौरान, वे सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल सकेंगे।

निर्देशों में बताया गया है कि लॉकडाउन और सप्ताहांत बंद किसी भी चुनाव संबंधी कार्य पर लागू नहीं होगा जैसे पिपिली विधानसभा सीट पर उप-चुनाव कराने में शामिल कर्मियों की आवाजाही।

ज्ञात करा दें कि भारत में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में ये सूचना मिली है।

Related News