14 जनवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है

img

मेष: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा करें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यापार में निवेश न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

Related News