14 मार्च 2021 राशिफल: कैसा रहेगा आज आपका दिन? जाने अपना भाग्यफल

img

रविवार का राशिफल

युगाब्ध-5122,
विक्रम संवत 2077,
राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 06.15,
सूर्यास्त 06.20,
ऋतु – बसंत

ज्योतिष।। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, रविवार, 14 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

rashifal

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-धन्धा अच्छा चलेगा और आकिस्मक धनलाभ के योग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यविस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परोपकार का कार्य बढ़-चढक़र करेंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक आने वाले परेशानियों के कारण मन व्याकुल रह सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के बारे में चर्चा हो सकती है। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। कार्यों में सफलता और लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक धन व्यय की संभावा रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी तथा व्यापार में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों कृपादृष्टि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ का स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से संभावना रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

Related News