मप्रः राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

img

मध्यप्रदेश में राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में मंगलवार की रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।

transferred in MP

जारी आदेश के मुताबिक, गुना की अपर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी को मप्र गृह निर्माण मंडल भोपाल में सीईओ बनाया गया है, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के उप सचिव शिवकुमार मिश्र को भू-अभिलेख ग्वालियर में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, दतिया के अपर कलेक्टर सोजान सिंह रावत को उज्जैन विकास प्राधिकरण में सीईओ और सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के उप सचिव विवेक कुमार रघुवंशी को  गुना में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार, राजगढ़ की संयुक्त कलेक्टर एकता जायसवाल का उज्जैन, सागर के संयुक्त कलेक्टर खेमचंद बोपचे का बालाघाट, सागर के संयुक्त कलेक्टर आदित्य कुमार रिछारिया का होशंगाबाद और अशोकनगर के संयुक्त कलेक्टर शाहिद खान का जबलपुर ट्रांसफर हुआ है।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के विशेष कतर्व्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) संतोष पटेल को डिप्टी कलेक्टर सागर, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) की ओएसडी श्रुति अग्रवाल को डिप्टी कलेक्टर हरदा, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) की ओएसडी अंकिता प्रजापति को डिप्टी कलेक्टर राजगढ़, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के ओएसडी  रवि मालवीय को डिप्टी कलेक्टर अशोकनगर, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) की ओएसडी नेहा साहू को डिप्टी कलेक्टर राजगढ़ और सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में ओएसडी पवन बारिया को डिप्टी कलेक्टर सागर का दायित्व सौंपा गया है।

Related News