उत्तर प्रदेश में 14 साल की लड़की का अपहरण कर किया गया बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

img

उत्तर प्रदेश में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदायों के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।

rape

वहीँ पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की का 20 अक्टूबर को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि उसके पिता की शिकायत पर 25 अक्टूबर को उस व्यक्ति के खिलाफ फेफना थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि लड़की को बचा लिया गया और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे महाराष्ट्र ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बयान के आधार पर, उस व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related News