भारत में 24 घंटे में आए कोरोना के 1,49,394 नए मामले, 1,072 लोगों की हुई मौत

img

नई दिल्ली, 4 फरवरी | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि भारत में कोविड के 1,49,394 मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत कम है और 24 घंटों में 1,072 मौतें हुई हैं। आपको बता दें कि इस आंकड़े के साथ नई मौतों ने देश में मरने वालों की संख्या 5,00,055 पर पहुंचा दी है।

corona

वहीँ बताते चले कि सक्रिय केस की संख्या में14,35,569 पर मामूली गिरावट दर्ज की है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 3.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,46,674 रोगियों के ठीक होने से कुल संख्या बढ़कर 4,00,17,088 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 95.39 प्रतिशत है।

वहीँ इसके साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 16,11,666 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 73.58 करोड़ से अधिक संचयी परीक्षण किए हैं। इस बीच, साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 12.03 प्रतिशत है जबकि दैनिक सकारात्मकता दर गिरकर 9.27 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 55 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिए जाने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 168.47 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 10.71 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Related News