16 जनवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, इसमें निवेश करना लाभप्रद

img

मेष: पारिवारिक समस्या आ सकती है। वाणी पर संयम रखना ही आपके लिए हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृष: मैत्री संबंध मधुर होंगे। शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन: नए अनुबंध की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन चंचल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करना होगा। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि या व्यर्थ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोटी की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी मित्र से भेंट होने की संभावना है।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

Related News