2 दलित बहनों के कत्ल से हिला UP, तालाब के पास इस हाल में मिला शव

img

उत्तर प्रदेश॥ फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दलित समुदाय की 2 नाबालिग बहनों की कथित रूप से हत्या करके शव एक तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों की आंखों में चोट के निशान हैं।

rape 990

पुलिस का कहना है कि कि बच्चियां दोपहर में चने का साग तोड़ने जंगल के खेत गई थीं और शव देर रात तालाब में मिले। फतेहपुर के SSP ने बताया कि असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित वर्ग (दलित) के एक व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों (12 वर्ष और आठ वर्ष) के शव जंगल में एक तालाब से मिले हैं। दोनों मासूमों की आंखों में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियां आज दोपहर घर से जंगल में स्थित खेत से चने का साग तोड़ने खेत गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर फैमिली के लोग तथा ग्रामीणों ने उनकी तलाश की व शव जंगल में तालाब में तैरते पाए जाने पर करीब नौ बजे रात को पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों ने अंजान पर दुष्कर्म या रेप करने में असफल होने पर हत्या करके शव तालाब में फेंके जाने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिए गए हैं और मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।

Related News