देश में 2 हजार रुपए का नोट हुआ बंद? जानें क्या है सच्चाई

img

बीते कई दिनों से इंटरनेट पर एक फर्जी आर्टिकल का स्क्रीन शॉट आग तरह वायरल होता जा रहा है। इस फर्जी आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपए के नोटों की आपूर्ति बन्द कर दिया है। जिसकी वजह से ATM से केवल 100 रूपए, 200 रूपए व 500 रूपए के नोटों की ही सप्लाई की जा रही है।

2000

फर्जी आर्टिकल के स्क्रीन शॉट के वायरल होने के बाद लोग कई तरह की चिंताएं जाहिर कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस फर्जी आर्टिकल को पूरी तरह से फेक बताया है।

सरकारी ट्विटर हैंडल PIB Factcheck ने ट्वीट के अनुसार एक फर्जी आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि RBI ने दो हजार रुपये के नोटों की पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसके कारण एटीएम से सिर्फ 100 रूपए, 200 रूपए व 500 रूपए के नोट ही निकाले जा सकेंगे। PIBFactcheck: ये दावा गलत बताया है। केद्रीय बैंक ने दो हजार रुपए के नोटों की आपूर्ति बन्द नहीं की है।

 

Related News