21 फरवरी 2020 राशिफल: कैसा रहेगा आज आपका दिन? जानने के लिए पढ़े अपना भाग्यफल

img

🌺 आज का पंचांग और राशिफल 🌺
दिनांक- 21 फरवरी 2021
दिन – रविवार
संवत्सर नाम – प्रमादी
युगाब्दः- 5122
विक्रम संवत- 2077
शक संवत -1942
अयन – उत्तरायण
गोल – दक्षिण
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी
नक्षत्र – मृगशिरा
योग – विष्कुम्भ
करण- कौलव
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌹आज का व्रत व पर्व:- महानन्दानवमी व्रत
🌷आनेवाला व्रत :- भैमी एकादशी सर्वेषां मंगलवार
🌼दिनमान:- 10 घंटा 50 मिनट
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन का) – प्रातः 10:35 से अपराह्न 01:25 तक
🌞पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
🌻🌸सांस्कृतिक कोश🌸🌻

किसान के द्वारा खेत से फसल काटकर अन्न घर को ले जाने पर पृथ्वी पर जो कण पड़े रह जाते हैं उन्हें “शिल” कहते हैं
🌚 राहु काल :- अपराह्न 4:26 से 5:51 बजे तक

🌺🌼सुविचार🌼🌺

ज्योतिष।। किसी का सरल स्वभाव उसकी कमजोरी नहीं होती है, उसके संस्कार होते है संसार में पानी से सरल कुछ भी नहीं है, किन्तु उसका बहाव बड़ी से बड़ी चट्टान को भी टुकड़े टुकड़े कर देता है।

rashifal

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। केमद्रुम योग वाणी को प्रभावित करेगा। ऐसा व्यवहार न करें, जिससे रिश्ते खराब हों। मन को शांत रखेंं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: आपकी राशि पर केमद्रुम योग रहेगा। व्यर्थ की भावुकता हानिकारक होगी। झगड़ा-विवाद या दूसरे के मामले में हस्तक्षेप कष्टकारी हो सकता है। संयम बरतना जरूरी है।

कर्क: केमद्रुम योग की स्थिति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधाएं केमद्रुम योग के कारण आएंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्मगुरु के कारण कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: चाही या अनचाही यात्रा की संभावना है। मन महात्वाकांक्षी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

Related News