21 जनवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

img

मेष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।


वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में लाभ होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रियजन से भेंट होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। तिल का दान करना लाभप्रद होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

Related News