पोर्न देखने के आदी 21 साल के युवक ने दोस्त की 60 साल की मां से किया दुष्कर्म, फिर…

img

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जाट बहरोड़ गांव में पोर्न वीडियो देखने के आदी एक 21 साल के युवक ने रिश्तों के बंधन और विश्वास का गला घोंटकर अपनी घिनौनी हरकत में अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हवस के अंधे युवक ने अपने दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर आरोपी विकास उर्फ नेवला पुत्र राजेन्द्र जाट ( 21) को गिरफ्तार कर लिया है।

Porn Video

घटना के समय महिला का बेटा और परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। आरोपी को इस बात की जानकारी थी। मौका देख वह घर में घुस गया और यह घटना कर डाली। आरोप उस वक्त नशे की हालत में बताया गया है।

6 महीने पहले हो चुकी महिला के पति की मौत

पीड़िता के पति की 6 माह पहले मौत हो गई थी। उसका एक 25 वर्षीय बेटा और तीन बेटियां है। उनकी शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित है और मजदूरी का काम करता है। आरोपी उसका करीबी दोस्त है। वृद्धा गांव में घरों में काम करके परिवार का गुजारा चला रही है।

पोर्न और नशे की लत ने कराई शर्मनाक करतूत

आरोपी युवक विकास पीड़िता के बेटे का करीबी दोस्त है। इसके चलते उसका घर आनाजाना भी रहता था। पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखने और नशा करने का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। दोस्त की मां उसके साथ अपने बेटे की तरह ही व्यवहार करती थी। मगर पोर्न से बिगड़ी मानसिकता के चलते उसने मां की उम्र की महिला के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।

थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि रविवार रात को एक बुजुर्ग महिला से पोर्न देखने के आदी और नशेड़ी युवक ने अपने दोस्त की मां के साथ रेप किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related News