30 साल की महिला के 21 साल का बेटा, सोशल मीडिया पर खुद सुनाया ये हैरान कर देने वाला किस्सा

img

सोशल मीडिया पर एक 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है और उसके बाकी के दो बेटों की आयु 17 और 18 साल है। इस महिला का नाम केसी डगलस है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डगलस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली को लेकर ये खुलासा किया। डगलस ने बताया कि वह बच्चे नहीं पैदा करना चाहती थी। यही वजह है केक उसने बच्चों को गोद लिया।

30 year old woman

सोशल मीडिया पर अपने तीन किशोर बेटों की फोटोज दिखाते हुए केसी डगलस ने बताया कि जब वो महज 25 साल की थीं तब उन्होंने साल 2019 में अपने बड़े बेटे को गोद लिया था। उस वक्त उस गोद लिए बेटे की उम्र 17 साल के आसपास थी। ऐसे में अब डगलस जहां 30 साल की हो चुकी हैं, वहीं उनका गोद लिया बेटा Randall 21 साल का हो गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद केसी डगलस और उनके पति फिलिप ने दो और लड़कों को गोद लिया। उनका दूसरा बेटा Damon 17 साल और छोटा बेटा Tim 18 साल का है। कपल के साथ फिलिप के पिछले रिश्ते से हुईं दो बेटियां भी रहती हैं। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि ये कपल अब एक बेटी को भी गोद लेना चाहता है। हालांकि, किशोर बच्चों को गोद लेने की वजह से इन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी लेकिन इनका कहना है कि वो अपनी फैमिली में खुश हैं।

Randall को गोद लिए जाने के बारे में बताते हुए किसी कहती है कि उसे जन्म के बाद छोड़ दिया गया था, उसके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं था, उसे उसकी दादी ने पाला था। डगलस बताती है कि Randall कपड़ों से भरे दो बैग के साथ उनके घर आये थे। उसके अधिकतर कपड़े फटे, गंदे और छोटे थे लेकिन हम अपने बच्चों को किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने देते।

Related News