
Grenade Attack In Punjab: जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में ताजा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमले के मामले में एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवक ने आरोपियों को हथियार सप्लाई किए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि 21 वर्षीय इस युवक के पिता पंजाब पुलिस में कर्मचारी हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक एक महिला समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।
आपको बता दें कि इनमें दो मुख्य आरोपी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने वाले तीन लोग शामिल हैं। इसके अलावा, अरेस्ट महिला ने घर पर फेंकने के लिए एक ग्रेनेड भी छिपा रखा था। पुलिस ने दोनों मुठभेड़ें 15 घंटे के भीतर अंजाम दीं।
आरोपियों के साथ पहली मुठभेड़ कल उसी स्थान पर हुई जहां पर घटना को अंजाम दिया गया था। जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के चुड़वाली गांव के पास पुलिस ने की। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हो गए। दूसरी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को उसके दो अन्य साथियों और एक महिला के साथ अरेस्ट कर लिया गया।