24 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

img

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास किसी कार्य के संपन्न होने से उत्तम होगा, लेकिन अहंकार की स्थिति कष्टदायी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह: व्यावसायिक कार्य में सफल हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान की वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की परेशानी या उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।

Related News