नेपाल में 240 साल प्राचीन राजशाही का अंत, जानें 28 मई की ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में

img

राजशाही का खात्मा- 28 मई 2008 को नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में विजय हासिल की। उसके उपरांत नेपाल के तत्कालीन नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही नेपाल में 240 साल से चली आ रही राजशाही का भी अंत हो गया। तकरीबन दस साल तक वहां चले गृहयुद्ध के बाद शाह राजवंश के हाथों से नेपाल की कमान फिसलती चली गयी और माओवादी धड़ा देश की राजनीति की मुख्यधारा पर काबिज होता गया।

ON THIS DAY- 28 MAY

सावरकर का जन्म- हिन्दुत्व और हिंदू राष्ट्रवाद को नया अर्थ व उसकी पुख्ता पहचान गढ़ने वाले राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता, कवि, लेखक और नाटककार विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी उल्लेखनीय सक्रियता की वजह से वे वीर सावरकर के नाम से प्रख्यात हैं। तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी के नासिक के निकट भागुर गांव में पैदा हुए सावरकर की माता का नाम राधाबाई और पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर था।

उन्होंने कई पुस्तकें लिखी जिसमें सबसे लोकप्रिय ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस- 1867’ है। इस पुस्तक में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से इतिहास लिखकर ब्रिटिश शासन के हथकंडों को उजागर कर दिया क्योंकि ब्रिटिश हुक्मरानों के प्रभाव में अधिकांश इतिहासकारों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को सिपाही विद्रोह या अधिकतम भारतीय विद्रोह कहा था। उनकी लिखी कई दूसरी पुस्तकें भी काफी पढ़ी गयी जिनमें ‘हिंदूपदपादशाही’ ‘हिंदुत्व’ ‘हिंदूराष्ट्र दर्शन’ आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

  • 1414- खिज्र खान ने दिल्ली सल्तनत पर कब्जा किया और सैय्यद वंश के शासन की नींव रखी।
  • 1908- जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
  • 1923- दक्षिण भारत की लोकप्रिय शख्सियत नंदमुरि तारक रामाराम (एनटीआर) का जन्म हुआ। फिल्मों की बेशुमार कामयाबी के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 1934- कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। यह पहला मौका था जब एकसाथ पैदा हुए पांचो बच्चे जीवित रहे।
  • 1961- मानवाधिकार संरक्षण के लिए लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना। वर्ष 1977 में इसे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 1989- मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
  • 1996- पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का इस्तीफा।
  • 1998- पाकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण किए। इससे एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परीक्षण किये थे।
Related News