25 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक कार्यों में व्यवधान रहेगा

img

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: पिता से सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का भी सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

तुला: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: जीविका और व्यावसाय के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी सीमा तक सफल होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मीन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंध मधुर होंगे।

Related News