26 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

img

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आशातीत सफलता मिलेगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसाय और जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक उलझनें भी मिल सकती हैं। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण रखें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। कुछ पारिवारिक कुछ व्यक्तिगत तनाव भी मिलेंगे। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे अपयश मिले।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। राजनेता या पिता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संबंध मधुर होंगे।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: संबंधों में निकटता आ सकती है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन सचेत रहें।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का प्रोत्साहन मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें, मन को शांति मिलेगी।

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

Related News