28 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

img

मेष: ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पिता और धर्मगुरु से भी सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अग्रसर रहने से सफलता मिलेगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहें।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Related News