29 जून 2020 राशिफल: इन राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

img

मेष: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई ऐसी स्थिति न आए, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। भागदौड़ की स्थिति सुखद व उत्साहपूर्वक रहेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

कन्या: यात्रा की स्थिति आ सकती है, लेकिन सचेत रहते हुए यात्रा करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। संयम बरते, भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी रूप में सफल होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी विरोधी के कारण तनाव मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मैत्री संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News