3 क्रिकेटर जो इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के नहीं थे लायक, फिर भी मिला मौका

img

इंडिया में क्रिकेट को एक विशेष प्रकार का दर्जा दिया जाता है। इसलिए अगर किसी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अवसर मिलता है तो उसे उसके सौभाग्य की तरह लिया जाता है। जिसके कारण यहां पर क्रिकेटरों को बहुत बड़ा दर्जा भी दिया जाता है। जिसके कारण सबका क्रिकेट खेलना सपना होता है।

manpreet goni
मनप्रीत गोनी

आज हम आपको उन 3 क्रिकेटर्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जो इंडियन क्रिकेट टीम में कुछ मैच अच्छा खेलकर ही पर्दापण कर गए। हालांकि वो इंडिया के लिए लंबे समय तक नहीं खेल पाये। परन्तु पूर्व भारतीय खिलाड़ी का टैग उनके साथ हमेशा के लिए जुड़ गया। जोकि बहुत सम्मान की चीज़ होती हैं।

  • इस सूची में नंबर एक पर हैं वीआरवी सिंह। बैटिंग आलराउंडर के रूप में वीआरवी सिंह को भारतीय टीम में मौका मिला था। उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत अधिक अच्छा नहीं रहा था। परन्तु उसके बाद भी तेज गेंदबाजी आलराउंडर होने के नाते उन्हें टीम में खेलने का मौका मिल गया था। जिसका वो लाभ नहीं उठा पाए।

    आपको बता दें कि वीआरवी सिंह ने इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैच खेला। जिसमें बल्ले से सिर्फ 11.75 के औसत से 47 रन बनाये। जबकि गेंद के साथ उन्होंने 53.38 के औसत से 8 विकेट ही हासिल किए। 2 वनडे मैच में एक भी विकेट नहीं लिया और बल्ले से उन्होंने मात्र 8 के औसत से 8 रन बनाए।

  • इस सूची में नंबर 2 पर हैं MSK प्रसाद। मन्नावा प्रसाद भी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेल गए परन्तु यदि उनके प्रदर्शन पर नजर डाले तो वो बहुत अच्छा नहीं कर पायें थे। घटिया प्रदर्शन होने के कारण भी उन्हें निरंतर टीम में मौके मिलते रहे। जिसका एक कारण उनका विकेटकीपर बल्लेबाज होना था। जिसका उन्हें लाभ मिला।

    आपको बता दें कि प्रसाद के नाम से मशहूर मन्नावा ने इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच में 11.78 की औसत से 106 रन बनाये। जिसके बाद उन्हें 17 एकदिवसीय मैच में 14.56 के औसत से 131 रन बनाये। जिसमें एक पचासा भी शामिल था। जिसके बाद से साफ हो जाता है की अन्य पारियों में उन्होंने कितने रन बनाये थे।

  • इस सूची में नंबर 3 पर हैं मनप्रीत गोनी। ये एक फॉस्ट बॉलर हैं। जिन्हें CSJ के कोटे से इंडिया में प्रवेश मिल गया था। महेंद्र सिंह धोनी के उस वक्त करीबी होने के कारण गोनी इंडियन क्रिकेट टीम में खेलते हुए नजर आ गए। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन कभी भी निरंतर शानदार नहीं रहा था।

    आपको बता दें कि मनप्रीत गोनी ने इंडिया के लिए 2 वनडे मैच खेला। जिसमें उन्होंने 38 के औसत से 2 विकेट लिए। जबकि आईपीएल में उन्होंने 44 मैच खेलकर सिर्फ 37 विकेट ही हासिल किये थे। जबकि उनकी इकॉनमी इस बीच 8.7 की रही थी। जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

 

Related News