30 दिसंबर 2019 राशिफल : इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा

img

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना ठीक नहीं है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राहु अज्ञात भय से ग्रसित रखेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन उदर विकार या त्वचा का रोग तनाव दे सकता है।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। कालसर्प योग बन रहा है, जिस कारण से कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

Related News