30 जून 2020 राशिफल: इन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, कुछ व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी

img

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कुछ व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: गुरु का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी।

मकर: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

कुंभ: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related News