31 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सम्मान में वृद्धि होगी

img

मेष: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों मे निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। सकरात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ में कहीं भी आने-जाने से बचें।

सिंह: रोग और विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। संतान के कारण भी चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक या पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: विष योग होने के कारण वाणी में संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक पीड़ा का सामना करना पड़े।

कुंभ: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक परेशानी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

Related News