31 जनवरी 2020 राशिफल: सिंह राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

img

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।


वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कर्क: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों या प्रियजनों से भेंट होने की संभावना है।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना हितकर नहीं होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

Related News