फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, सुशांत के अब इस मशहूर अभिनेता ने किया सुसाइड, सदमे में फैंस

img

नई दिल्ली॥ फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सदमे से अभी बाहर नहीं आ पाया कि एक और अभिनेता ने सुसाइड कर ली। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने 32 वर्षीय अभिनेता आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

Sushant Singh Rajput

आशुतोष के सुसाइड की पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। भाकरे की पत्नी मयूरी देशमुख भी मराठी अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी जनवरी 2016 में हुई थी। आशुतोष भाकरे ने इचार ठरला पक्का और भाकर जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Ashutosh Bhakre

आशुतोष के अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं। उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। कुछ दिन पहले ही दोनों अपने घर आए थे। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। ज्ञात हो कि 14 जून, 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था।

Related News