33 सचिवालय अधिकारियों का तबादला, देखिए किसको मिला कौन सा विभाग

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ।। 7 विशेष सचिव समेत 33 सचिवालय अधिकारियों का ट्रांसफर मंगलवार देर शाम सचिवालय प्रशासन विभाग ने कर दिया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विशेष सचिव शिवजनम चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग, इंद्रदेव पटेल को सचिवालय प्रशासन विभाग, नजमुल हसन रिजवी को चिकित्सा शिक्षा विभाग, संजय कुमार उपाध्याय को लोक निर्माण विभाग, सरोज कुमार यादव को लोक सेवा प्रबंधन विभाग, मोहम्मद जुनैद को सहकारिता विभाग और योगेश चंद्र को आवास विभाग में नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा 26 संयुक्त सचिवों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह को सतर्कता, श्यामलाल यादव को गृह, निहालुद्दीन को पर्यावरण, रमेश चंद्र त्रिपाठी को चिकित्साएवं स्वास्थ्य, राम चंद्र यादव को धर्मार्थ कार्य, सीताराम यादव को प्रशासनिक सुधार, सुरजन सिंह को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राम विजय सिंह को राजस्व, रवींद्र नाथ सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जय प्रकाश तिवारी को राजस्व और बृजनंदन लाल को पंचायती राज विभाग में तैनाती दी गई है।

सचिवालय संघ ने नई ट्रांसफर पॉलिसी के दायरे में सचिवालय प्रशासन और सतर्कता विभाग को लाए जाने पर सीएम को धन्यवाद दिया है।

साथ ही यह भी मांग की है कि सचिवालय प्रशासन विभाग के लोगों का पहले ट्रांसफर किया जाए क्योंकि वही फिलहाल बाकी लोगों के ट्रांसफर की सूची तैयार कर रहे हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/4215

Related News