4 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका कर रही हैं सिंघम 3की शूटिंग, सेट से वायरल फोटो में दिखा बेबी बंप

img

बी टाउन की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर ने फैन्स को ये अच्छी खबर दी थी। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को ज्यादा से ज्यादा वक्त दे रही हैं। साथ ही वो बची हुई शूटिंग भी पूरी करती नजर आ रही हैं। हाल ही में दीपिका को 'सिंघम अगेन' के सेट पर स्पॉट किया गया।

चार महीने की प्रेग्नेंट दीपिका इन दिनों रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। मूवी 'सिंघम अगेन' के सेट पर दीपिका की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में दीपिका खाकी पुलिस वर्दी में नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा लगाए दीपिका एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर की तरह लग रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका शक्ति शेट्टी का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस मूवी में वो एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। फिल्म 15 अगस्त को हर जगह रिलीज होगी।

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सन् 2018 में शादी कर ली और नई पारी की शुरुआत की. विवाह के 6 साल बाद वे एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर माता-पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सितंबर महीने में दीपिका-रणवीर के घर एक नया मेहमान आएगा।

Related News