2 बॉल में 4 छक्के, IPL में बना दुर्लभ रिकॉर्ड, जानिए कैसे हुआ मुमकिन

img

नई दिल्ली॥ शारजाह के ग्राउंड में उन्नीसवें ओवर के बाद RR का स्कोर 7 विकेट पर 186 रन था। उसे उम्मीद थी कि किसी तरह टीम का स्कोर 200 तक पहुंच जाए। मगर जोफ्रा आर्चर ने इस बार बल्ले से कमाल किया और केवल 8 गेंद पर 27 रन बना दिए।

IPL SIX umpire

22 सिंतबर को IPL 2020 के चौथे मैच में जोफ्रा ने पारी के लॉस्ट ओवर में एक, दो नहीं बल्कि चार छक्के लगाए। लुंगी नगिडी के इस ओवर में कुल 30 रन बने। इस ओवर की बदौलत राजस्थान का स्कोर 7 विकेट पर 216 तक पहुंच गया। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए जोफ्रा आर्चर उतरे।

जोफ्रा रॉयल्स की पारी के बीसवें ओवर में स्ट्राइक पर आए। गेंद एनगिडी के हाथ में था। एनगिडी ने जैसे ही पहली गेंद आर्चर को फेंकी उन्होंने गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। दूसरी बॉल पर भी जोफ्रा ने छक्का जड़ दिया। दो गेंदों में अभी तक दो छक्के आर्चर ने जड़ दिये थे। तीसरी गेंद एनगिडी ने नो बॉल फेंक दिया।

बना दिया ये रिकॉर्ड

जिसपर जोफ्रा ने फिर छक्का जड़ दिया। इस तरह दो गेंदों में आर्चर ने तीन छक्के जड़ दिए। जोफ्रा की विस्फोटक बल्लेबाजी से एनगिडी घबरा गए तथा परेशानी में उन्होंने अगली गेंद फिर नो गेंद फेंक दी। उस बॉल पर भी जोफ्रा ने छक्का जड़ दिया। इस तरह केवल दो गेंदों में आर्चर ने 4 छक्कों का नया नवेला रिकार्ड कायम कर दिया।

Related News