6 महीने में पुलिस अधिकारी समेत 400 ने किया बलात्कार, नाबालिग हुई प्रेग्नेंट

img

महाराष्ट्र॥ राज्य के जनपद बीड से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। 6 महीने की अवधि में एक किशोरी से एक पुलिसकर्मी समेत चार सौ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। जिससे नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का तकरीबन दो साल पहले मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसके बाप ने उसकी शादी एक युवक से करा दी थी।

rape

प्राप्त सूचना के मुताबिक 2 वर्ष पहले नाबालिग युवती की मां का निधन हो गया था। जिसके बाद उसके पापा मजदूरी करते हैं। इसलिए पैसों की तंगी के कारण उन्होंने एक शख्स से उसकी शादी करा दी।

पीड़िता का इल्जाम है कि अपने परिवार में लौटने से पहले एक साल से ज्यादा वक्त तक अपने ससुराल में रही। उसका ससुर उसे परेशान करता था। जिसके कारण मजबूरन उसे अपने घर लौटना पड़ा। कुछ दिनों के बाद वो नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। अंबेजोगई में दो लोगों ने कथित तौर पर उसका रेप किया।

युवती की कंप्लेन के अनुसार, उन लोगों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और बलात्कार किया। इतना ही इसके बाद एक पुलिसकर्मी सहित सैंकड़ों लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार (RAPE) किया। कुल मिलाकर उसे 400 अंजान लोगों द्वारा यौन शोषण का सामना करना पड़ा जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई।

Related News