अभी-अभी- राजस्थान में हुआ खौफनाक हादसा, एक झटके में चली गई इतने लोगों की जान, 6 की हालत गंभीर

img

कोटा॥ जिले के सुल्तानपुर में बीती देर रात ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बोलेरो सवार मध्यप्रदेश निवासी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अवस्था में कोटा ले जाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है।

dead body

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार कोटा की धान मंडी में धान बेचकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे कि उम्मेदपुरा गांव के पास यह हादसा हो गया। सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में घायलों को दीगोद पुलिस सुल्तानपुर अस्पताल लेकर आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण ट्रक द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सभी लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वे सभी कोटा में धान बेचकर देर रात मध्य प्रदेश लौट रहे थे। दीगोद थाना क्षेत्र में उम्मेदपुरा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 35 साल के हनुमान, 32 साल के रामवीर, 52 साल के मांगीलाल, 17 साल के अजय और 40 साल के जगदीश सुमन की मौत हुई है। सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी हैं। वहीं, घायलों में बीरबल, कल्याण, चतर सिंह, भरत और जगदीश शामिल है। मरने वालों में चार लोग श्योपुर के जैणी गांव मानपुर के रहने वाले है। जगदीश सुमन जवालापुर पोस्ट सोई जिला श्योपुर गांव के निवासी है।

 

Related News