दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली से 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत! मची चीख पुकार

img

बिहार॥ राज्य के जनपद लखीसराय में एक खौफनाक हादसा होने से लगभग छय लोगों की मृत्यु हो गई है। तो वहीं इस कड़ी में बताया जा रहा है कि दुर्घटना में जिन 5 लोगों की मृत्यु हुई है, वो सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशन में आते हैं।

sushant singh rajput relatives

सूचना के अनुसार हरियाणा में तैनात एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भगिना व एक अन्य रिलेटिव बताए जा रहे हैं। जनपद लखीसराय के पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर मंगलवार की सवेरे 6.10 बजे ये हादसा हुआ है। जिसमें लगभग चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और छह लोगों की मृत्यु हो गई।

सूचना है कि ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। मरने वालों को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना में मृत्यु के शिकार हुए लालजीत सिंह की पत्नी यानी ओपी सिंह की बहन का पटना में दाह संस्कार के बाद दो वाहनों से 15 से ज्यादा लोग घर लौट रहे थे। तभी ये खौफनाक दुर्घटना हो गई़। हादसे में हरियाणा एडीजीपी के बहनोई लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवी, अनीता देवी और ड्राइवर चेतन कुमार की मृत्यु हो गई है।

Related News