युवा तृणमूल कांग्रेस के 50 सदस्य, भाजपा में शामिल, जाने वजह…

img
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड न. 35 के युवा तृणमूल कांग्रेस के 50 कार्यकर्तओं ने रविवार को भाजपा में शामिल हो गये है। युवा तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठनिक जिला भाजपा के सचिव भास्कर साहा चौधरी, छह नंबर मंडल के अध्यक्ष सुजय विश्वास एंव संगठनिक जिला भाजपा युवा मोर्चा के सचिव विक्रमादित्य मंडल ने सभी को भाजपा का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया।
               
बता दें कि पत्रकारों से बात करते हुए संगठनिक जिला भाजपा के सचिव भास्कर साहा चौधरी ने कहा, कि तृणमूल कांग्रेस में युवाओं का भविष्य अंधकार में है। युवाओ को समझ में आ गया है कि तृणमूल कांग्रेस में उन लोगों का कोई भविष्य नही है। जिस वजह से आज तृणमूल कांग्रेस के 50 युवा समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
Related News