पाकिस्तानी युवक से शादी करने जापान से पहुंची 50 साल की महिला, पहले इस्लाम कबूला फिर किया निकाह

img

कहते हैं कि सच्चे प्यार में रंग-रूप, जाति, धर्म और उम्र जैसी चीजें मायने नहीं रखतीं। एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है। यहां पाकिस्तानी युवक के प्रेम में पागल जापान की एक महिला अपना देश छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई है। महिला की उम्र जहां 50 साल के लगभग है। वहीं पाकिस्तानी युवक की उम्र मात्र 32 साल है।

LOVE AFFAIR

एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुई थी। बात चित करते ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। महिला का नाम हयासाका सैका है। महिला के एक बेटी भी है। सैका पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़कर जापान से पाकिस्तान आ गईं और युवक ने भी बिना उम्र की परवाह किए उससे शादी कर ली। पाकिस्तानी युवक ने महिला के साथ ही उसकी बेटी को भी अपना लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार निकाह से पहले महिला ने इस्लाम धर्म कबूल किया। इस निकाह में युवक के परिवार के लोग और कुछ खास रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिला की ये चौथी शादी है। बता दें के बीते साल भी पाकिस्तान में एक ऐसा ही मामला सामने आया था।

पोलैंड की एक 83 वर्षीय महिला को पाकिस्तान स्थित पंजाब के हाफिजाबाद निवासी 28 साल के एक युवक से प्यार हो गया था। इसके बाद वो महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई थी।

Related News